क्या 29 अप्रैल को हो जाएगा दुनिया का महाविनाश? NASA ने बताया पूरा सच



क्या है सच?
ये बात सच है कि 29 अप्रैल, 2020 एक Asteroid पृथ्वी से गुजरेगा। लेकिन ये पृथ्वी से करीब 4 मिलियन मील की दूरा से गुजरेगा। नासा (NASA) के मुताबिक, 29 अप्रैल, 2020 को “52768 (1998 OR2)” नाम का एक Asteroid पृथ्वी से करीब 4 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा। जिसका पृथ्वी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें ये Asteroid 1.8 किमी से 4.1 किमी के अनुमानित व्यास वाला है। जब ये पृथ्वी के करीब से गुजरेगा तब इसकी गति करीब 20,000 मील प्रति घंटे होगी।


“52768 (1998 OR2)” नाम का यह Asteroid पृथ्वी से करीब 3.9 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी के मुकाबले लगभग सोलह गुना है। तो ये बात साफ है कि इसका पृथ्वी पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। दुनिया खत्म होने जैसे सारे दावे झूठे हैं।