एलियन से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, पढ़ कर हिल जाएंगे




एलियन पर अंतहीन बहस


एलियन क्या है? वो सच है या झूठ? वो कैसा है? वो दोस्त है या दुश्मन? सवाल कई हैं लेकिन जवाब एक भी नहीं। फिर भी ये दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य है। एक ऐसा रहस्य जिसका हल तलाश करने में पूरी दुनिया के वैज्ञानिक लगे हैं लेकिन अभी तक हाथ खाली हैं।


दुनिया के वैज्ञानिक एलियन के मुद्दे पर बंटे हुए हैं और अलग अलग राय रखते हैं। जहां एक ओर कुछ वैज्ञानिक उन्हें तलाश करना चाहते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा करना गलत होगा और पृथ्वी व इंसान का आस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
हॉलीवुड की तमाम फिल्मों में हम देख चुके हैं कि एलियन जब पृथ्वी पर आते हैं तो कैसी तबाही का मंजर हर ओर होता है। फिल्म की बात दूसरी है लेकिन यदि कभी इंसान वाकई एलियन से संपर्क स्थापित कर पाया तो क्या होगा? क्या ये धरती के अंत की शुरुआत होगी।
आगे की स्लाइडों में हम एलियन से जुड़ी कुछ ऐसा बातें आपको बताने वाले हैं जो वाकई आपको सोचने के लिए मजबूर कर देंगी।

पृथ्वी पर हमेशा से एलियन्स आते रहे हैं

 वे हमेशा से पृथ्वी पर आते रहे हैं और इंसानों से संपर्क करते रहे हैं। अपने दावे को पुख्ता करने के लिए उन्होंने हिन्दू धर्म का उदाहरण दिया।
उन्होंने शो में बताया कि विमान जैसी चीज के बारे में सबसे पहले बात हिन्दू धर्म में हुई। ये उस वक्त हुआ जब कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता था। हजारों साल आगे की सोच कहां से आई? जिस तकनीक को अपना कर कैलास मंदिर बनाया गया है, वैसा दोबारा कभी क्यों नहीं हो सका जबकि आज तकनीक, औजार आदि पहले से बेहतर हैं।
उड़ने वाले विमान ही नहीं बल्कि दैवीय शक्तियों और हैरान कर देने वाले हथियारों के बारे में ऋषि-मुनि कैसे सोच पाए? क्या उस वक्त वो एलियन के संपर्क में थे? क्या ये तकनीकें एलियन थीं?
 में बताया गया कि विमान जैसी बातों और अजीब हथियारों से संस्कृत की किताबें भरी हुई हैं। और ये सब ईसा से भी 6000 साल पहले लिखा गया था।
अगली स्लाइड में जानिए कि आखिर एलियन क्यों आए पृथ्वी


आखिर एलियन क्यों आए पृथ्वी पर?

 में से एक है कि अगर ये मान भी लिया जाए कि एलियन पृथ्वी पर आए और इंसानों से संपर्क किया तो सवाल ये है आखिर ऐसा क्यों किया गया?
इन बातों का जवाब कहीं उन पुराने पत्थरों पर लिखी लिपी में तो नहीं छुपा जो सुमेरियन सभ्यता के बारे में बताती हैं।
इस थ्योरी के मुताबिक 12वें ग्रह पर रहने वाले ईश्वर ने इंसान को बनाया। एक अन्य थ्योरी के मुताबिक दुनिया के तकरीबन सभी पुराने धर्मों में ऐसे जीवों के बारे में बताया गया है जो आधे इंसान थे और आधे जानवर। ये लोग कौन थे और क्या इन्हें एलियन ने बनाया था?

क्या एलियन्स मानव पर कोई परीक्षण कर रहे थे? समुद्री यात्रा करने वाले जहाजों पर सवार लोग कई बार अजीब रौशनियों को देखने का दावा किया करते थे लेकिन उनकी बातों को भ्रम मान लिया जाता था।

क्या वे दोबारा भी लौटेंगे?

माना जाता है कि एलियन और पृथ्वी का पुराना नाता रहा है। वे हमेशा से यहां आते रहे हैं और यहां को लोगों से संपर्क रखते रहे हैं। किवदंतियों के मुताबिक प्रचीन मिस्र, माया सभ्यता, पेरू और चीन की प्राचीन सभ्यता के लोग एलियन के बारे में जानते थे।
के मुताबिक दुनिया भर में कई जगहों पर एलियन अपने निशान छोड़ गए हैं और आने वाले वक्त में जब भी वह आएंगे तो उन्हीं स्थानों पर लौटेंगे।
टाइम ट्रैवलर्स और बिगफुट जैसे सवालों को भी इस शो में उठाया गया और कहा गया कि ये दोनों ही एलियन थे और वक्त वक्त पर इंसानों को देखने समझने के लिए इस दुनिया में आए।
इस शो के दावे और बातें कितनी सच हैं हम नहीं जानते और ना ही इसके आधार पर कोई दावा करते हैं लेकिन यह बातें सोचने के लिए ज़रूर मजबूर कर देती हैं। अगर आप भी सोचने के लिए मजबूर हुए हों तो इस खबर को आगे भी शेयर करें।